Showing posts with label Rajasthan 3rd grade Teacher recruitment. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan 3rd grade Teacher recruitment. Show all posts

rajasthan 3rd grade teacher recruitment-अब युवाओं को ऑनलाइन आवेदन का इंतजार

Thanks

जिला परिषदों के जरिए होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में अब बीएड डिग्रीधारी युवाओं को ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का इंतजार है। प्रदेश की ज्यादातर जिला परिषदों ने शिक्षक भर्ती को लेकर विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। युवाओं की आवेदन के लिए ज्यादा पदों वाले जिलों पर खास नजर है। जिला परिषदों की ओर से जारी विज्ञप्ति में विषयवार पदों के निर्धारण को लेकर भी अभ्यर्थियों में असमंजस है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से दो मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि दो अप्रेल निर्धारित है।

युवाओं की कठिन राह
जिला परिषदों के जरिए होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सबसे ज्यादा कठिन राह शेखावाटी के विद्यार्थियों की मानी जा रही है। शेखावाटी के करीब 50 हजार से अधिक टेट पास बीएड डिग्रीधारी युवाओं के मुकाबले काफी कम पद हैं। शेखावाटी के तीनों जिलों में कुल 1805 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सीकर जिले में 704, चूरू में 1081 व झुंझुनूं में 20 पद है। झुंझुनूं जिले में महज 20 पद होने के कारण यहां के अभ्यर्थी नागौर व बाड़मेर सहित अन्य जिलों में आवेदन करने का मानस बना रहे हैं।

विषयों का पता नहीं
शिक्षक भर्ती में द्वितीय स्तर की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों में अभी सिलेबस को लेकर काफी असमंजस है। शिक्षक भर्ती की तैयारी करने
वाले मनोज नेहरा व भंवर बीरड़ा ने बताया कि द्वितीय स्तर में विषयों के लिए 120 अंक निर्धारित किए है। जबकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि विषय में कौनेसे विषय शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में सिर्फ 120 अंकों की विषय बताई गई है। इसको भाष्ाा के दो विषयों व कई एक विषय से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी इसकी सही जानकारी नहीं है।

कब आएगा द्वितीय श्रेणी का परिणाम
आरपीएससी की ओर से दिसम्बर महीने में हुई द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम अभी तक नहीं आने के कारण करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के सामने अजीब स्थिति खड़ी हो गई है। द्वितीय श्रेणी की परीक्षा देने वाले बृजमोहन महला व कृष्णा कुमारी ने बताया कि पंचायतीराज विभाग ने तृतीय श्रेणी की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यदि परीक्षा में चयन हो जाता है तो इस परीक्षा में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि सलेक्शन नहीं होता है तो अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू करनी पड़ेगी।
source- Rajasthanpatrika

Thanks

Rajasthan Teacher-राजस्‍थान में जिलें के अनुसार शिक्षकों के पद


राजस्‍थान में जिलें के अनुसार शिक्षकों के पद , Rajasthan 3rd grade Teacher recruitment, www.exam.rajpanchayat.gov.in,

www.rajpanchayat.gov.in- जिले में होगी 3144 शिक्षकों की भर्ती

रशिक्षित बेरोजगारों को लंबे इंतजार के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से राहत मिली है। जिला परिषद ने भी शिक्षक भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में 3144 शिक्षकों की भर्ती होगी। जिला परिषद के अनुसार 27 फरवरी तक विज्ञप्ति जारी होगी। भर्ती के लिए आवेदन 2 मार्च से ऑनलाइन भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद हार्ड कॉपी जिला परिषद में जमा होगी। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल रहेगी। भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण आवेदक ही आवेदन कर सकेंगे।
यह होगा शुल्क
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए, ओबीसी वर्ग के लिए 150 रुपए व एससीएसटी व निशक्तजनों के लिए 50 रुपए शुल्क होगा। अभ्यर्थियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग आवेदन भरे जाएंगे।
यह है पदों की स्थिति
जिले में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 3144 पदों पर भर्ती होगी। इसमें से पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए 771 व छठी से आठवीं तक कक्षा के लिए 2373 शिक्षकों की भर्ती होगी।

Rajasthan 3rd grade Teacher recruitment- हर जिले में अलग होगा शिक्षक भर्ती का पेपर

जयपुर.राज्य में जिलेवार पद आबंटन को लेकर उलझी 41 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता अब साफ हो गया है। इस परीक्षा का हर जिले के अभ्यार्थियों के लिए अलग-अलग पेपर होगा। हालांकि, परीक्षा एक ही दिन-एक ही समय पर होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से पदों के रोस्टर को अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित रोस्टर शुक्रवार को पंचायतीराज विभाग को सुपुर्द कर दिया।

भर्ती विज्ञापन इसी माह

रोस्टर मिलने के साथ ही पंचायतीराज विभाग ने आवेदन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभवत: इसी माह भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा। भर्ती के लिए पंचायतीराज विभाग नोडल एजेंसी है। भर्ती जिला परिषदों के माध्यम से होने के कारण हर जिले को आवंटित पदों के हिसाब से विज्ञापन जारी होगा।

एक ही दिन होगा पेपर

हर जिले में पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम के दायरे में पेपर तैयार होगा। एक परीक्षार्थी आवेदन भले ही एक से अधिक जिलों के लिए कर सकता है, लेकिन परीक्षा एक ही समय पर होने के कारण वह सही मायने में एक ही पद के लिए पात्र होगा। फिलहाल विभाग भर्ती प्रक्रिया के लिए नियमों को अंतिम रूप दे रहा है।

शिक्षा विभाग के रोस्टर में प्रतिबंधित जिलों के लिए बड़ी संख्या में पद रखने के बाद अन्य जिलों के लिए पदों की कमी के चलते भर्ती में अड़चन पैदा हो गई थी। नया रोस्टर तैयार करते हुए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाई गई थी। सीएमओ से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों का विषयवार, जिलेवार रोस्टर पंचायतीराज विभाग को दे दिया।

इनका कहना है:

"अब भर्ती में शिक्षा विभाग की भूमिका पूरी हो गई है। हमने पदों का जिलेवार, विषयवार विस्तृत रोस्टर पंचायतीराज विभाग को सुपुर्द कर दिया है। पूरी कोशिश रहेगी कि नई नियुक्तियां नए शिक्षा सत्र के शुरुआती दौर में ही जाएं।"

-अशोक संपतराम, प्रमुख सचिव, शिक्षा विभाग
 

Popular Posts