Showing posts with label तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2 मार्च से. Show all posts
Showing posts with label तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2 मार्च से. Show all posts

Exam.rajasthan-तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2 मार्च से

Thanks

जयपुर। आखिर सरकार ने शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती के आदेश जारी कर ही दिए। पंचायत राज विभाग ने तृतीय श्रेणी के तहत 39 हजार 544 शिक्षकों के पदों पर भर्ती कराने का फैसला किया है। भर्ती प्रक्रिया दो मार्च से शुरू होगी। विभाग की वेबसाइट पर फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इस बारे में विभाग के मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय की ओर से सभी जिला परिषदों को बुधवार को आदेश भेज दिए गए हैं। भर्ती जिला परिषदों के स्तर पर ही होगी। इस बारे में विभाग की ओर से जल्द ही राज्य भर में विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो अप्रेल होगी। परीक्षा संभवत: मई में होगी और परीक्षा के बाद साक्षात्कार का प्रावधान नहीं रखा गया है।
यह है शैक्षणिक योग्यता
 स्नातक डिग्री के साथ बीएड व टेट परीक्षा पास होना जरूरी
 टेट में दो स्तर पर पास होना जरूरी है। जिसमें से जो अभ्यर्थी प्रथम स्तर उत्तीर्ण होंगे व प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापक और दूसरा स्तर पास कर चुके अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक कक्षा के शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 पहला स्तर पास करने वालों को सरकार ने छह महीने का एक विशेष कोर्स करवाने का प्रावधान भी रखा था, लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।
40,000 के करीब पद भरे जाएंगे इस बार
2004 व 2006
में अंतिम शिक्षक भर्तियां निकली थीं
65000 युवाओं को उस दौरान नौकरी मिली थी
6 लाख बीएड डिग्रीधारी युवाओं की फौज इस बीच खड़ी हो चुकी है
हर बजट में घोषणा
मार्च-2008 में पेश किए गए बजट में इस भर्ती की घोषणा की गई थी। उसके बाद यह घोषणा लगभग हर बजट में हुई, लेकिन घोषणा अब पूरी होगी।
यह रही थी परेशानियां
 अक्टूबर 2010 में तय हुआ कि भर्ती पंचायती राज विभाग करेगा
 भर्ती जिला परिषद या आरपीएससी के बीच अटकी रही
 केन्द्र के टेट अनिवार्य करने से मामला कोर्ट में चला गया।

Thanks

Popular Posts